🎵
अकेला रास्ता ये आवारा
हवाएँ हमसफ़र भी हैं, यारा
है तितलियों के जैसा मनचला
जहाँ है तू, वहाँ ये मुड़ चला
खिली-खिली सी धूप राहों में
है जुस्तुजू किसी की आहों में
है पूछती यही ये वादियाँ
"है कौन ले गई जो दिल तेरा?"
इन दिलकश नज़ारों में तेरे जैसा कोई ना मैंने देखा
नदी, ना पहाड़ों में, ज़मीं पर, ना तारों में
कहीं ना लगे है दिल ये मेरा
लगे कहीं नहीं ये दिल मेरा
अकेला रास्ता ये आवारा
हवाएँ हमसफ़र भी हैं, यारा
है बादलों में छुप गई धरा
देखा जो पीछे मुड़ के, तू खड़ा