← Kembali
🎵

Iss Baarish Mein - Neeti Mohan Version

Album: Iss Baarish Mein - Neeti Mohan Version Durasi: 4:09

एक-दूसरे से यूँ दूर होके

तेरी मुहब्बत में मजबूर होके

बरसी हैं आँखें, बरसे हैं आँसू

रो-रो के देते सदाएँ ये आँसू

ऐ काश कि तू हो जाए मेरा, फ़रियाद कर रही हूँ

इस बारिश में मैं बस तुमको याद कर रही हूँ

इस बारिश में मैं बस तुमको याद कर रही हूँ

सावन की एक भूली-बिसरी कहानी

वो पल, वो लम्हे और आँखों का पानी

बादल के शोरों में बारिश की आहट

बिन तेरे जीने की ये छटपटाहट

तेरी बातों से अपने दिल को आबाद कर रही हूँ

इस बारिश में मैं बस तुमको याद कर रही हूँ

इस बारिश में मैं बस तुमको याद कर रही हूँ

यूँ भीगती हूँ कि पा लूँ मैं तुमको

बाँहों में अपनी छुपा लूँ मैं तुमको

दिल बिखरा-बिखरा, अधूरी है ख़्वाहिश

क्यूँ दिल को इतना दुखती है बारिश?

एहसास में तेरे आँखों को मूँदें

किस ज़िक्र में और कहाँ तुमको ढूँढें?

हर दर्द दिल का देता दुहाई

क्या याद मेरी तुमको ना आई?

तेरी बातों से अपने दिल को आबाद कर रही हूँ

इस बारिश में मैं बस तुमको याद कर रही हूँ

इस बारिश में मैं बस तुमको याद कर रही हूँ