🎵

Khushmizaaj

Album: Darbaan Durasi: 3:51

मुस्कुराती सी हंसी मिली

ख्वाबों के एक मोड़ पे

दिल तो है अठन्नी प्यार की

ढक ले हथेली मूँद के

आपस में रख लेंगे बाँट के

ज़िंदगी के बुलबुले

जो मिला है तू

ज़िंदगी खुशमिज़ाज है, प्यार है

जो मिला है तू

हर खुशी खुशमिज़ाज है

बादलों की बस्तियों में

एक घरौंदा ढूँढे चलो

आसरा हो उम्र भर का

ख्वाबदानी भर लें चलो

कागजों पे आओ मन के

लफ्ज़ मीठे घोलें कोई

दो दिलों की एक कहानी

लम्हा-लम्हा जोड़ें कोई

आपस में रख लेंगे बाँट के

ज़िंदगी के बुलबुले

जो मिला है तू

ज़िंदगी खुशमिज़ाज है, प्यार है

जो मिला है तू

हर खुशी खुशमिज़ाज है

मुस्कुराती सी हंसी मिली

ख्वाबों के एक मोड़ पे

दिल तो है अठन्नी प्यार की

ढक ले हथेली मूँद के

आपस में रख लेंगे बाँट के

ज़िंदगी के बुलबुले

जो मिला है तू

ज़िंदगी खुशमिज़ाज है, प्यार है

जो मिला है तू

हर खुशी खुशमिज़ाज है