🎵

Rehbara

Album: Rehbara Durasi: 2:53

Mm, ख़ुशबुएँ ना गुलाब, बोतलें ना शराबें

तेरी आँखों के आगे कुछ भी नहीं

ना हक़ीक़त, ना ख़्वाब, ना ग़ज़ल, ना किताबें

तुमसे बेहतर क्यूँ जाने लगती नहीं

ख़्वाबों में लिखते रोज़ाना हैं

कहना क्या-क्या सामने तेरे

फिर, जानाँ, क्यूँ भूल जाते हैं

देखें जब तुम्हें?

रहबरा, किया ये क्या?

दिल मेरा लगा यूँ तुमसे, तुमसे

हाँ, कहीं भी और ये लगता नहीं

रहबरा, हुआ ये क्या?

दिल मेरा लगा यूँ तुमसे, तुमसे

हाँ, कहीं भी और ये लगता नहीं, नहीं, नहीं

(लगता नहीं, नहीं, नहीं)

(लगता नहीं, नहीं, नहीं)

रेशम सी ज़ुल्फ़ों को गालों पे तुम

ऐसे ना यूँ उलझाओ, जानाँ

साँसों को मेरी सँभलने तो दो

ऐसे तो ना बहकाओ, जानाँ

सुनता रहूँ तेरी बातें

यही तो बस अब काम हैं मेरे

है लाज़िमी, रह ना पाना

यूँ चाहे बिन तुम्हें

रहबरा, किया ये क्या?

दिल मेरा लगा यूँ तुमसे, तुमसे

हाँ, कहीं भी और ये लगता नहीं रे

रहबरा, हुआ ये क्या?

दिल मेरा लगा यूँ तुमसे, तुमसे

हाँ, कहीं भी और ये लगता नहीं, नहीं, नहीं

"चाँद" कहूँ, कभी "जाम" कहूँ

कभी "साँसें" कहूँ, कभी "दिल सारा"

तेरे लिए मैं क्या-क्या लिखूँ, तू जाने, जाने ना

दिन भी गए, मेरी रातें गईं

गई दिल से नहीं तू, दिलदारा

तेरे लिए मैं क्या-क्या लिखूँ, तू माने, माने ना

रहबरा, किया ये क्या?

दिल मेरा लगा यूँ तुमसे, तुमसे

हाँ, कहीं भी और ये लगता नहीं रे

रहबरा, हुआ ये क्या?

दिल मेरा लगा यूँ तुमसे, तुमसे

हाँ, कहीं भी और ये लगता नहीं, नहीं, नहीं