🎵
आशुतोष शशांक शेखर चन्द्र मौली चिदम्बरा
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू कोटि नमन दिगम्बरा
निर्विकार ओमकार अविनाशी तुम्हीं देवाधि देव
जगत सर्जक प्रलयकर्ता शिवम सत्यम सुन्दरा
निरंकार स्वरूप कालेश्वर महायोगीश्वरा
दयानिधि दानेश्वर जय जटाधारा भयंकरा
शूल पाणि त्रिशूल धारी औगड़ी बाघम्बरी
जय महेश त्रिलोचनाय विष्णुनाथ विशम्भरा
ओम नम शिवाय, ओम नम शिवाय
ओम नम शिवाय, ओम नम शिवाय
नाथ नागेश्वर हरो हर पाप साप अभिशाप तम
महादेव महान भोले सदाशिव शिव संकरा
जगत पति अनुरकति भक्ति सदैव तेरे चरण हो
क्षमा हो अपराध सब जय जय जयति जगदीश्वरा
जनम जीवन जगत का संताप ताप मिटे सभी
ओम नमः शिवाय मन जपता रहे पढ़ चाक्षरा
आशुतोष शशांक शेखर चन्द्र मौली चिदम्बरा
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू कोटि नमन दिगम्बरा
ओम नम शिवाय, ओम नम शिवाय
ओम नम शिवाय, ओम नम शिवाय