🎵
आँखों के परदों परे दूर नज़र तुम आते हो
नज़ारों में गुम होकर क्यूँ मुझको सताते हो?
बाज़ी तुम लगाओ ना, कभी तो हार जाओ ना
क्यूँ इतना आज़माते हो? कभी तो आ भी जाओ ना
आज भी दुआ मेरी तेरे दर तक जाती है
देख के ख़ुशी तेरी तेरे दर तक आती है
ये सुकूँ भी हर किसी को बा-ख़ुदा नहीं मिलता
बिचारे मेरे दिल को ये दुआ समझाती है
उम्मीदों की बाँहों में ज़िंदगी तुम पाओ ना
क्यूँ इतना आज़माते हो? कभी तो आ भी जाओ ना
बाज़ी तुम लगाओ ना, कभी तो हार जाओ ना
क्यूँ इतना आज़माते हो? कभी तो आ भी जाओ ना