← Kembali
🎵

Bolo Na (From "Chittagong")

Album: Shankar Mahadevan Durasi: 4:56

बोलो ना, बोलो ना

बोलो ना, बोलो ना

बोलो ना, बोलो ना

बोलो ना, बोलो ना

ऋतुओं को घर से निकलने तो दो, बोएँ थे मौसम, खिलने तो दो

होंठों की मुंडेर पे रुकी मोतियों सी बात बोल दो

फ़ीकी-फ़ीकी सी है ज़िंदगी, चीनी-चीनी ख़ाब घोल दो

देखो ना बीत जाएँ ये लम्हें, ये घड़ियाँ

बोलो ना, बोलो ना

बोलो ना, बोलो ना

ग, म, ध, ग, म, स, ग, म, न, नि, सा

ग, म, ध, ग, म (ग, म, ध, ग, म), स, ग, म, न, नि, सा (स, ग, म, न, नि, सा)

म-ध-नि-म-ध, ध-ग-म, म-स-ग, ग-नि-सा

धड़कन रुमझुम, साँसें रुमझुम, मन घुँघरू सा बाजे

अँखियाँ पायल, सपने कंगना, तन में थिरकन साजे

कोहनियों से ठेल के कहती हवा, "इतर की शीशी खोल दो ज़रा"

राग महकाओ, गीत छलकाओ, मिश्री सी घोलो ना, घोलो ना

बोलो ना, बोलो ना

बोलो ना, बोलो ना

हो, सन्नाटों की चोटी खींचो, शोर की रौनक लाओ

काँच ख़ामोशी फ़र्श पे तोड़ो, हल्ला प्यार सजाओ

आज इंकार पुकार बने, आज चुप्पी झंकार बने

शब्द खनकाओ, छंद बिखराओ, मन के संग हो लो ना, हो लो ना

बोलो ना, बोलो ना

बोलो ना, बोलो ना

बोलो ना, बोलो ना

बोलो ना