🎵
धीमे धीमे चले पुरवइया
बोले थमा तू मेरी बईयां
संग चल मेरे रोके क्यों जिया
हो धीमे धीमे चले पुरवइया
रुत यह अनोखी सी आयी सजनिया
बादल की डोली में लो बैठी रे बून्दनीया
धरती से मिलने को निकली सावनिया
सागर में घुलने को चली देखो नदिया
धीमे धीमे चले पुरवइया
बोले थमा तू मेरी बईयां
संग चल मेरे रोके क्यों जिया
हो धीमे धीमे चले पुरवइया
नया सफर है एक नया हौंसला
बाँधा चिड़ियों ने नया घोंसला
नयी आशा का दीपक जला
चला सपनों का नया काफिला
कल को करके सलाम
आँचल हवाओं का थाम
देखो उडी एक धानी चुनरिया हो
धीमे धीमे चले पुरवइया
बोले थमा तू मेरी बईयां
संग चल मेरे रोके क्यों जिया
हो धीमे धीमे चले पुरवइया