← Kembali
🎵

Dheere Dheere

Album: Dheere Dheere Durasi: 2:43

जल रहे हैं जंगल और नदियाँ रो रही हैं धीरे-धीरे

लोग सड़कों पर हैं, दुनिया आपा खो रही है धीरे-धीरे

ना पड़ा फ़रक कभी जिन्हें, उन्हें भी पड़ रहा है धीरे-धीरे

जो पढ़ना चाहता है, वो भी लड़ रहा है धीरे-धीरे

शहर मचल रहे हैं, गुम हवाएँ हो रही हैं धीरे-धीरे

नफ़रतों के बीज दुनिया खुल के बो रही है धीरे-धीरे

ग़लत इरादों वाले बेनक़ाब हो रहे हैं धीरे-धीरे

ग़मों की रात में ख़ुशी के ख़ाब, वो सो रहे हैं धीरे-धीरे

धीरे-धीरे, धीरे-धीरे

धीरे-धीरे, धीरे-धीरे

धीरे-धीरे, धीरे-धीरे

धीरे-धीरे, धीरे-धीरे