← Kembali
🎵

Dil Ibaadat (Lo-fi)

Album: Lo-fi (Bollywood) Durasi: 3:19

दिल इबादत कर रहा है, धड़कनें मेरी सुन

"तुझको मैं कर लूँ हासिल," लगी है यही धुन

ज़िंदगी की शाख़ से लूँ कुछ हसीं पल मैं चुन

"तुझको मैं कर लूँ हासिल," लगी है यही धुन

जो भी, जितने पल जियूँ, उन्हें तेरे संग जियूँ

जो भी कल हो अब मेरा उसे तेरे संग जियूँ

जो भी साँसें मैं भरूँ, उन्हें तेरे संग भरूँ

चाहे जो हो रास्ता उसे तेरे संग चलूँ

दिल इबादत कर रहा है, धड़कनें मेरी सुन

"तुझको मैं कर लूँ हासिल," लगी है यही धुन

मुझको दे तू मिट जाने, अब ख़ुद से दिल मिल जाए

क्यूँ है ये इतना फ़ासला?

लम्हे ये फिर ना आने, इनको तू ना दे जाने

तू मुझ पे ख़ुद को दे लुटा

तुझे ख़ुद से तोड़ लूँ, कहीं ख़ुद से जोड़ लूँ

मेरे ज़िस्म-ओ-जाँ में आ, तेरी ख़ुशबू ओढ़ लूँ