तेरी दुआओं में नाम मेरा
आँचल को तेरे सलाम मेरा
जिसके तले चले थे पहले कदम
प्यार ये तेरा ना कुछ माँगता
कोई ये जाने ना मैं जानूँ ना!
तेरी हँसी के पीछे कितने थे ग़म!
मुझको जहां में तू ले के आया
मुझको मुझ ही से तूने मिलाया
मेरा आज भी, मेरा कल भी तुमने बुना
एहसान कितने किये नहीं जानता है!
मेरा दिल तुझे ही मेरा ख़ुदा मानता है
एहसान कितने किये नहीं जानता है!
मेरा दिल तुझे ही मेरा ख़ुदा मानता है
तुम ना रहेगी सदा
है ये दिल जानता
सोच के भी दिल डरे
सच नहीं मानता
तुम ना रहेगी सदा
है ये दिल जानता
सोच के भी दिल डरे
सच नहीं मानता
मैंने जहां में कुछ भी कमाया
तेरी ही गोद में सर झुकाया
तेरी मुस्कुराहटों में जग पा लिया
अमिया की डाली पे मैं था चढ़ा
तू डर रही थी कि गिर जाऊँगा
मैं गिरा तो आँसू तेरे भी संग थे गिरे
मैं जा रहा था तो आँखें थी नम
तू खुश खड़ी थी, था मेरा भरम
मैं गया तो खुशियों के घर भी तेरे गिरे
मुझको जहां में तू ले के आया
मुझको मुझ ही से तूने मिलाया
मेरा आज भी, मेरा कल भी तुमने बुना
एहसान कितने किये नहीं जानता है!
मेरा दिल तुझे ही मेरा ख़ुदा मानता है
एहसान कितने किये नहीं जानता है!
मेरा दिल तुझे ही मेरा ख़ुदा मानता है