🎵

Gaate Jao

Album: Gaate Jao Durasi: 3:28

आते-जाते लोगों को मत देखो, हँसते जाओ

पीछे कुआँ, आगे खाई मत देखो, चलते जाओ

आते-जाते लोगों को मत देखो, हँसते जाओ

पीछे कुआँ, आगे खाई मत देखो, चलते जाओ

ये आज है, ये कल नहीं, ये ज़िंदगी है

ना हिसाब, ना किताब है, ये ज़िंदगी है

थोड़ा रोते जाओ, रोते जाओ, गाते जाओ

हँसते जाओ, गाते जाओ

रोते जाओ, गाते जाओ, हँसते जाओ, गाते जाओ

मील के पत्थरों को मत देखो, भटकते जाओ

टूट के, हार के, जल-जल के निखरते जाओ

आते-जाते मौसमों को मत देखो, बीज बोते जाओ

गिरते-उठते, लड़ते-मरते, जैसे भी हो, जीते जाओ

(जीते जाओ)

आते-जाते लोगों को मत देखो, हँसते जाओ

पीछे कुआँ, आगे खाई मत देखो, चलते जाओ

ये आज है, ये कल नहीं, ये ज़िंदगी है

ना हिसाब, ना किताब है, ये ज़िंदगी है

थोड़ा रोते जाओ, रोते जाओ, गाते जाओ

हँसते जाओ, गाते जाओ

रोते जाओ, गाते जाओ, हँसते जाओ, गाते जाओ

हो, रोते जाओ, गाते जाओ

हँसते जाओ, गाते जाओ

रोते जाओ, गाते जाओ

हँसते जाओ, गाते जाओ