🎵
मन मोरा बहका हुआ है
ज़रा देखो गुम हुए कहाँ तुम?
तन मोरा महका हुआ है
ज़रा मेरे पास आओ ना तुम
हो, हर बार बस, यार, तुम गुमशुदा
मोहे एक झलक दे देना
ना कोई डोर, कोई छोर बीच रखना
पर अपनी ख़बर दे देना
जिया मोरा यूँ जलाओ ना, साँवरिया रे, साँवरिया
नजरिया तुम हटाओ ना, साँवरिया रे, साँवरिया
जिया मोरा यूँ जलाओ ना, साँवरिया रे, साँवरिया
नजरिया तुम हटाओ ना, साँवरिया रे, साँवरिया रे
दुनिया ये लूटे चाहे दिल के टुकड़े हमारे
कर दी ये रूह तेरे नाम
तुझमें हम डूबे जाएँ, करके हमको किनारे
कर जाएँ घर को तेरे नाम
नम आँखों से पूरी प्यास कर लूँ सारी
दरस दिखा दो मोहे एक बार
जैसे तुम धुन, मैं कजरिया, साँवरिया रे, साँवरिया
बरसो तुम, मैं बदरिया, साँवरिया रे, साँवरिया
जिया मोरा यूँ जलाओ ना, साँवरिया रे, साँवरिया
नजरिया यूँ हटाओ ना, साँवरिया रे, साँवरिया रे