दर तेरा छोड़ कर
दरबदर हो गए
हमसफ़र थे मगर
बेखबर हो गए
पूछती हैं ज़मीं
पूछता हैं फलक
क्यों जुदा हो गए
साथ थे कल तलक
तुम मिलो ना मिलो
आओगे हमको याद
जा तो रहे हो छोड़ के
लेकिन ये रखना याद
चाहा ज़मीं पे तुमको है
मैंने खुदा के बाद
हर अम्बेया के बाद
कुछ दिन के साथ के लिए
दिल से हैं धन्यवाद
चाहा ज़मीं पे तुमको है
मैंने खुदा के बाद
गम नहीं इसका
तुझको पा ना सके
गम है इसका
तुझे भुला ना सके
तूने पीछा छुड़ा लिया हम से
तेरी यादों से हम छुडा ना सके
उमर भर हमसफ़र
तुम कहीं भी रहो
जाते जाते मगर
सच ये तुम जान लो
रहते थे रेह्ते हो
दिल में तुम आबाद
जा तो रहे हो छोड़ के
लेकिन ये रखना याद
चाहा ज़मीं पे तुमको है
मैंने खुदा के बाद
हर अम्बेया के बाद
इतना बता मुझे
क्या है मेरा क़ुसूर
फिर किस लिए हुए
हम पास आ के दूर
तुम कहते एक दफा
क्या थी मेरी खता
क्यों निकले बेवफा
क्यों कर दिया बर्बाद
जा तो रहे हो छोड़ के
लेकिन ये रखना याद
चाहा ज़मीं पे तुमको है
मैंने खुदा के बाद
मैंने खुदा के बाद