🎵
कोई जाए जो वृन्दावन
मेरा पैगाम ले जाना
मैं खुद तो आ नहीं सकता
मेरा प्रणाम ले जाना
ये कहना मुरली वाले से
तुम अब मुझे कब बुलाओगे
पड़े जो जाल माया के
उन्हें तुम कब छुड़ाओगे
मेरा जो हाल पूछें तो
मेरे आंसूं बता देना
कोई जाए जो वृन्दावन
मेरा पैगाम ले जाना
जो रातें जाग कर देखे
मेरे सब ख्वाब ले जाना
मेरे आंसू तड़प मेरी
मेरे सब भाव ले जाना
न ले जाओ अगर मुझको
मेरा सामान ले जाना
कोई जाए जो वृन्दावन
मेरा पैगाम ले जाना
जब उनके सामने जाओ
तो उनको देखते रहना
मेरा जो हाल पूछें तो
जुबां से कुछ नहीं कहना
बहा देना कुछ एक आंसूं
मेरी पहचान ले जाना
कोई जाए जो वृन्दावन
मेरा पैगाम ले जाना
मैं खुद तो आ नहीं सकता
मेरा प्रणाम ले जाना