🎵

Kya Ho Tum

Album: Kya Ho Tum Durasi: 3:07

कभी तुम्हें सोचूँ, कभी लिखूँ तुम्हें

ना-इंसाफ़ी क्यूँ मैं करूँ ऐसे ख़ुद पे?

क्या हो तुम? होती हो क्यूँ नहीं ख़यालों से गुम?

क्या हो तुम?

क्या हो तुम? दर्द हो या दवा या मरहम?

क्या हो तुम?

तुमसे यादें सारी हैं, तुमसे हादसा भी है

तुमसे, तुमसे, तुमसे

तुमसे था ख़ुश-नुमा समा, तुमसे कुछ गुमाँ भी था

तुमसे, तुमसे, तुमसे

काश कि हम कभी मिलते नहीं

अजनबी होने में बेहतर ही थे

क्या कहती हो इस बारे में तुम?

क्या पता कहीं पे वो दुनिया भी हो

जिसमें मिले नहीं कभी हम-तुम

मिला होगा शायद हमको वहाँ सुकूँ

छोड़ो बातें सारी, छोड़ो मुझे भी

क्यूँ मैं बारी-बारी मरूँ थोड़ा-थोड़ा ही?

जाओ तुम, कर दो मुझको रिहा ख़यालों से तुम

जाओ तुम

क्या हो तुम? हो भी जाओ ज़रा ख़यालों से गुम

हो क्या तुम?