← Kembali
🎵

Lashcurry Hai Kya

Album: MTV Hustle 4 - Episode 18 Durasi: 3:01

Lash curry हे क्या

मदद के नाम पे सलाह या शाबाशी दे दो

मुझे मेरी कला या आज़ादी दे दो

मुझे मेरा बचपन फिर से बिठा लो उन कंधों पे उठा लो दादाजी

तू ने सीन उठाते देखा मुझे

पर मैंने हाथ उठाते देखा मेरे बाप को

माँ ने था बोला तू बनेगा स्टार

मैं बैठा हूँ पकड़ के बात को

देती है पंख सपनों को किताबें

देखी है मौत अपनों को चिता पे

तब की बीमारी बुआ को शिट

मरी वो सामने

मरना तो लिखा है

पर मेरा अपना ही क्यों

ग़म इतना दिलों में रखना ही क्यों

तोड़ना ही है तो दिल मेरा तोड़ दे

पर जानेमान सपना ही क्यों

हां तेरा बस पाने पे ध्यान था

काश तू मेरा खोना समझ पाती

मैं कितना भी छुपा लूं उसे

पर माँ मेरा रोना समझ जाती

रटा था रैप पहली दफा

बॉम्बे 70 नेज़ी थे बा

लिखा फिर रैप निर्भया पे मैंने

लोगों ने बोला की क्रेज़ी लगा

स्कूल में लाजमी आना शर्म

भरी नहीं फीस बहाना ख़त्म

टिफ़िन में हमेशा खाना गर्म

दिलों में दर्द और गाना मरहम

प्राउड होता भाई मेरे सक्षम आज

लश्करी पर ना मैं नक्सलवाद

लक्ज़री लश्करी दर्शन साथ

भाई मुझे आ गया बचपन याद

पहले थे 4 अब बच्चे हैं 3

बहन की शादी उधारी कठिन

रहता मैं बाहर तो अकेली माँ

बीते नहीं रात और कटे ना दिन

पता नहीं कब हो गई दिन से रात

माँ बोली करता तू नींद में बात

लिख रहा था गाने पहाड़ों के लिए

मैं सपनों में बैठा था झील के पास

पत्थर फेंके घर पे जिनके कांच

वो लॉयल है रहता मैं जिनके साथ

खाते में चाहिए 7 फिगर्स

शून्य चाहिए गिन के 7

अब मैं नहीं घूमता 3 के साथ

मैं सीन के पहले और सीन बाद

कैसे तैरेंगे ये तिनके आज

वो भाई थे निकले आस्तीन के सांप

मैंने बोला कि मैं ही तो खुदा हूँ

वो बोले हिसाब से बात कर

कलम बोली कि मुझे नहीं चलना है

मैंने बोला किताब से बात कर

मैंने बोला मैं ग्रैमी ले आऊंगा

वो बोले औकात में बात कर

माँ से बोला कि कंप्यूटर दिला दो

माँ बोली कि बाप से बात कर

मैं रोने क्यों लग जाता अक्सर

यूं बेवजह मामूली बात पर

यहां सभी को पसंद है चाँद

दिल नहीं आता है किसी का दाग पर

वो बनते हैं धर्म के रक्षक

मासूमों में गोलियाँ दाग कर

मैं सोच के गया उस गली में

वो देखेगी खिड़की से झांक कर

मैं माँ से खफा रहा 2 दिन

फिर मुझसे माँ बोली बात कर

सुनाती रही मुझे प्यार से

कहानियाँ माँ पूरी रात भर

यह महंगी सी होटलों से ज़्यादा

सोने में मज़ा है माँ की गोद में

यह महंगी सी बॉटल से ज़्यादा ठीक

मशूका की आँखें ही बहुत हैं

लश्करी क्यों डरेगा मरने से

लश्करी तो गाता ही मौत है

और मुझे तो मिला नहीं कुछ भी

और तू ने तो मांगा ही बहुत है

20 की उम्र में महीने का लाख

लाख से नीचे की होगी ना बात

साथ नायाब तो सफ़र है ख़ास

अब मैनेजर पूछे क्या पियोगे आप

रैपर देते रहे गए ढील पे ढील

मैं क्रैक करूँ इधर डील पे डील

जलने लगे मुझसे दिन पे दिन

शराब शबाब और गिन पे गिन

बाहर नहीं जाता था 10 के बाद

वो रहता है रात में घर से दूर

जो रहता था 10 के साथ

वो रहता अकेला अब सब से खुश

Lash curry हे क्या Lash curry ही हे