🎵
[00:10.02](सुख के सब साथी, दुख में ना कोई)
[00:20.67](सुख के सब साथी, दुख में ना कोई)
[00:31.21](मेरे राम, मेरे राम)
[00:36.83](तेरा नाम एक साँचा, दूजा ना कोई)
[00:47.22](सुख के सब साथी)
[00:53.13]दिल का तो है क्या, ये कब रहा सलामत है?
[00:55.91]दिल तो अब ये बोले, "जा, तुझपे भी तो लानत है"
[00:58.84]प्रभु, करूँ दिल की क्या शिकायत
[01:01.28]टूटा इतनी बारी है कि अब तो इसको आदत है
[01:03.90]माँगी थी दिवाली, प्रभु, मिले मुझको मातम हैं
[01:06.68]खुद को सगा कहने वाले, असलियत में घातक हैं
[01:09.38]चेहरे पे नकाब देखा, खुद ही ना मैं जानूँ
[01:11.95]जी रहा हूँ ज़िन्दगी, या ज़िन्दगी ही नाटक हैं
[01:14.74]नियति के खेल में ना प्रभु मेरा वश
[01:17.29]नियति के आगे तेरा प्राणी भी विवाश
[01:19.55]तजुर्बे तो कमाए पर फ़िर भी हूँ नादान ही
[01:22.61]झूठ कोई बोले वो भी लगता मुझको सच
[01:25.29]राम, तेरे नाम से उम्मीदें अब तो पाली
[01:27.95]आँसू जब भी गिरें, देख, दुनिया मारे ताली
[01:30.32]कहानी सुनी सारों की, जब आई मेरी बारी
[01:33.02]सुनाने लगा दर्दों को तो कुर्सियाँ थी काली
[01:35.94]खेल जज़्बातों से क्यूँ प्राणी तेरा सोता है?
[01:38.68]दिल से जो निभाते, दिल उन्हीं का तो रोता है
[01:41.34]आँसू ना दिखाता, पर राम तुम ये जानो
[01:43.98]मैं भी तेरा प्राणी, दर्द मुझे भी तो होता है
[01:46.64]ख़ुशी देने ओरों को, खुद को ही धकेलें हम
[01:49.24]ख़ुशी हम भी चाहें, पर होते ना अँधेरे कम
[01:51.99]चारों ओर देखा, मेरी बारी में है कोई नहीं
[01:54.69]पाया मैंने राम, खड़े फ़िर से हैं अकेले हम
[01:57.25]खड़े हैं अकेले हम नाम लेके तेरा ही
[01:59.94]तू ही है डगर, प्रभु, तू ही है बसेरा भी
[02:02.51]तू ही मेरी रैना, प्रभु, तू ही है सवेरा भी
[02:05.23]तुम ही तो मिटाओगे पीड़ा का अँधेरा भी
[02:07.96]जो भी मिला, दिया उसने दिल को मेरे नोच
[02:10.55]लाखों गुनहगार हैं, मैं कितनों को दूँ दोष?
[02:13.25]ऐसे ही ना गानों में बातें करूँ त्रेता की
[02:15.80]ये काल बना शाप और राम ही हैं मोक्ष
[02:18.26](सुख के सब साथी, दुख में ना कोई)
[02:28.61](सुख के सब साथी, दुख में ना कोई)
[02:39.29](मेरे राम, मेरे राम)
[02:44.76](तेरा नाम एक साँचा, दूजा ना कोई)
[02:55.38](सुख के सब साथी)
[03:11.37](मेरे राम, मेरे राम)
[03:17.62]🎵