🎵

Pyar Ho Gaya

Album: Pyar Ho Gaya Durasi: 4:18

तुझसे पहले ज़िंदगी में कुछ कमी सी थी

हर ख़ुशी मेरे लिए एक अजनबी सी थी

पहले तो ये दिल धड़कता ही नहीं था

पहले तो आँखों में सपना भी नहीं था

तुम मिले तो सपनों पे, प्यार के दो लफ़्ज़ों पे

तुम मिले तो सपनों पे, प्यार के दो लफ़्ज़ों पे

एतबार हो गया

आज मुझको ज़िंदगी से कितना प्यार हो गया

आज मुझको ज़िंदगी से कितना प्यार हो गया

प्यार के बारे में सिर्फ़ सुना था

प्यार है क्या ये जाना अभी

इश्क़ में तेरे खो के लगा

कितनी हसीं है ये बेख़ुदी

पहले यूँ जीने की आदत ही नहीं थी

पहले तो ऐसी मेरी हालत नहीं थी

तुम मिले तो सपनों पे, प्यार के दो लफ़्ज़ों पे

तुम मिले तो सपनों पे, प्यार के दो लफ़्ज़ों पे

एतबार हो गया

आज मुझको ज़िंदगी से कितना प्यार हो गया

आज मुझको ज़िंदगी से कितना प्यार हो गया

मेरी मोहब्बत, मेरी इबादत

तुम बन गए हो मेरी रज़ा

मैंने तो ऐसा सोचा नहीं था

मुझको लगी ये किसकी दुआ?

पहले तो ऐसी ख़ुमारी ही नहीं थी

पहले तो ये बेक़रारी भी नहीं थी

तुम मिले तो सपनों पे, प्यार के दो लफ़्ज़ों पे

तुम मिले तो सपनों पे, प्यार के दो लफ़्ज़ों पे

एतबार हो गया

आज मुझको ज़िंदगी से कितना प्यार हो गया

आज मुझको ज़िंदगी से कितना प्यार हो गया