अनकही है जो बातें, कहनी हैं तुमसे ही
क्यूँ ये नज़रें मेरी ठहरी हैं तुमपे ही?
रूह का रिश्ता ये जुड़ गया
जहाँ तू मुड़ा, मैं भी मुड़ गया
रास्ता भी तू है, मंज़िल भी तू ही
हाँ, तेरी ही ज़रूरत है मुझे
ये कैसे समझाऊँ मैं तुझे?
माँगता हूँ तुझे यार तुझसे ही
रूह का रिश्ता ये जुड़ गया
जहाँ तू मुड़ा, मैं भी मुड़ गया
रास्ता भी तू है, मंज़िल भी तू ही
हाँ, तेरी ही ज़रूरत है मुझे
ये कैसे समझाऊँ मैं तुझे?
माँगता हूँ तुझे यार तुझसे ही
बेचैनियाँ अब बढ़ने लगी हैं
सब्र रहा ना, बेसब्री है
आँच थोड़ी साँसों को दे-दे
मुश्क़िल में जान ये मेरी है
बहता हूँ तुझ में मैं भी, ना छुपा खुद से ही
महकूँ खुशबू से जिसकी, बन वो कस्तूरी
रूह का रिश्ता ये जुड़ गया
जहाँ तू मुड़ा, मैं भी मुड़ गया
रास्ता भी तू है, मंज़िल भी तू ही
हाँ, तेरी ही ज़रूरत है मुझे
ये कैसे समझाऊँ मैं तुझे?
माँगता हूँ तुझे यार तुझसे ही
जबसे मिला हूँ तुझसे, बस ना रहा है खुद पे
बोलती आँखों ने जादू कर दिया
बख़्श दे मुझे, खुदारा, मैंने जबसे पुकारा
हो गई ख़ता, तेरा नाम ले लिया
साथ हो जो उम्र-भर वो खुशी बन मेरी
हर कमी मंज़ूर है, बिन तेरे जीना नहीं
रूह का रिश्ता ये जुड़ गया
जहाँ तू मुड़ा, मैं भी मुड़ गया
रास्ता भी तू है, मंज़िल भी तू ही
हाँ, तेरी ही ज़रूरत है मुझे
ये कैसे समझाऊँ मैं तुझे?
माँगता हूँ तुझे यार तुझसे ही