🎵
सांझ बही फिर क्यों निंदिया ना आई रे
सांझ बही फिर क्यों निंदिया ना आई रे
छोड़ बैरन कारी,
ना मोहे पीरा यूँ ध्याई दे।
छोड़ बैरन कारी,
ना मोहे पीरा यूँ ध्याई दे।
पिहू पिहू पपीहा हाँ,
पार धुन सुनाई दे।
सांझ बही फिर क्यों निंदिया ना आई रे
मन नहीं है जानता कि
जाना दरिया पार है, पर
डूबने से डरता है मन।
मन अभी नादान है।
रात है हाँ घनी,
घन-घन मन भी यूँ घबराए रे।
छोड़ बैरन कारी,
ना मोहे पीरा यूँ ध्याई दे।
पिहू पिहू पपीहा हाँ,
पार धुन सुनाई दे।
सांझ बही फिर क्यों निंदिया ना आई रे
सांझ बही फिर क्यों निंदिया ना आई रे