हाँ, मैंने दुनिया में रंग देखे हैं इश्क़ के सारे
कि फीके लगे हैं सब रंग मुझे इनके आगे
जैसे कान्हा संग राधा है ये इश्क़ रे
संग शिव के माँ गौरा है ये इश्क़ रे
दुनिया में सब से सच्चा यही इश्क़ रे
दुनिया में सब से मीठा यही इश्क़ रे
जब से मैंने दुनिया देखी, देखा ना ऐसा प्रेम रे
हो, कान्हा मेरे राधा बने और राधा बनी है श्याम रे
हाँ, मेरी दुनिया में संग छूटे और झूठे हैं सारे
जो साथ हैं मेरे वो हैं कृष्ण हमारे
जैसे कान्हा संग राधा है ये इश्क़ रे
संग शिव के माँ गौरा है ये इश्क़ रे
दुनिया में सब से सच्चा यही इश्क़ रे
दुनिया में सब से मीठा यही इश्क़ रे
माथे से लगा लूँ हाथ छू के मैं पैर तेरे
हो, दिल में बसे हो तुम और इस मन में मेरे
हो, मेरे कान्हा, तुम, तुम मेरे ही हो
ओ, मेरे सारे दुख तुम सहते हो
हो, ब्रज में हमारे श्री राधा जो नाम पुकारे
जो नाम पुकारे, चले आए श्याम हमारे
जैसे कान्हा संग राधा है ये इश्क़ रे
संग शिव के माँ गौरा है ये इश्क़ रे
दुनिया में सब से सच्चा यही इश्क़ रे
दुनिया में सब से मीठा यही इश्क़ रे