← Kembali
🎵

Theme Of Kalki

Album: Ananthu Durasi: 3:10

तू ही है युगों-युगों से वो

रक्षा करे जो सारे जहाँ की

तूने ही तो आके मिट्टी में मिलाया

धरा पे जो पापी कोई आया

तेरे सिवा हमारा कोई ना

तेरे जैसा सहारा कोई ना है

तूने ही तो धरम को है बचाया

दुष्टों का करे संघार तू

डूबे संसार तो करे उद्धार तू

दुष्टों का करे संघार तू

डूबे संसार तो करे उद्धार तू

दर्दों से पार तू करे

फिर किसी अवतार में

आओगे क्या, प्रभू?

शंख में है क्रोध गूँजता

अंत हुआ है शुरू

तू ही ज़मीं, है तू ही आसमाँ

चारों युगों की तू ही दास्ताँ

तू ही आया, तू ही आने वाला

आत्मा है तू ही, परमात्मा

दुख करे दूर तू, तू ही सुने प्रार्थना

आत्मा है तू ही, परमात्मा

दुख करे दूर तू, तू ही सुने प्रार्थना

तू ही है युगों-युगों से वो

रक्षा करे जो सारे जहाँ की

तूने ही तो आके मिट्टी में मिलाया

धरा पे जो पापी कोई आया

तेरे सिवा हमारा कोई ना

तेरे जैसा सहारा कोई ना है

तूने ही तो धरम को है बचाया