तुम नया एहसास हो
जन्नती बरसात हो
तुम नया एहसास हो
जन्नती बरसात हो
धूप जितनी है सुबह की
उतने मेरे पास हो
तुम हसीं लम्हात हो
राहतों की बात हो
ख्वाबों को रख के लबों पे
गुनगुनाती रात हो
तुम हो दिन के उजालो में भी
रब सा खयालों में भी
तुम हरदफा हो
तुम हो मेरी आवाज़ों में भी
बिन बोले वादों में भी
तुम हरदफा हो
हाँ साथ में मेरे रात बिताने
नींद की तरह आओ सिरहाने
तुम मेरी मुस्कान हो
तुम ही मेरी जान हो
मैं हूँ पल बेचैनियों का
तुम मेरा आराम हो
तुम हो दिन के उजालो में भी
रब सा खयालों में भी
तुम हरदफा हो
तुम हो मेरी आवाज़ों में भी
बिन बोले वादों में भी
तुम हरदफा हो
मैं बहना चाहूँ तुम्हीं से होके
तेरे ही किनारे मुझे फिर रोके
तुम मेरी पहचान हो
तुम ही मेरा नाम हो
मैं हूँ लम्हा दोपहर का
तुम सुबह हो शाम हो
तुम हो दिन के उजालो में भी
रब सा खयालों में भी
तुम हरदफा हो
तुम हो मेरी आवाज़ों में भी
बिन बोले वादों में भी
तुम हरदफा हो