🎵

Tuta Pull Wahan

Album: Tuta Pull Wahan Durasi: 5:13

भूल के रस्ते सारे

बैठे दिल के बेचारे

जो तू हमें ना पुकारे

मुश्किल मिलते किनारे

नदिया बारिश तुझसे होती थी

सूखे बादल तू ही भिगोती थी

वो तितली जिसने बाँहें चूमी थी

वो मिट्टी की गुल्लक जो टूटी थी

कहती फिर से, "तू घर आजा

तू घर आजा, मेरे यार, मेरे यार"

टूटा है पुल वहाँ

तू मेरे पास आजा, मेरे यार

धुँधला सा लगे जहाँ

तू आ के धूप बन जा, मेरे यार

सर्दी भी थी शर्माई

तू नीले suit में आई

फिर नज़रें जो मिलाई

हाय, इस दिल की थी तबाही

देखा नहीं तुझे अरसों से

बात नहीं अब बरसों से

खोए हुए तेरे चर्चों से है कहाँ?

पहाड़ों में मेरा बसेरा है

गले में ये muffler तेरा है

आ के तू इसको आधा ओढ़ जा

नदिया बारिश तुझसे होती थी

सूखे बादल तू ही भिगोती थी

तितली जिसने बाँहें चूमी थी

वो मिट्टी की गुल्लक जो टूटी थी

कहती फिर से, "तू घर आजा

तू घर आजा, मेरे यार, मेरे यार"

टूटा है पुल वहाँ

तू मेरे पास आजा, मेरे यार

धुँधला सा लगे जहाँ

तू आ के धूप बन जा, मेरे यार

जिस राह तू आए, वो तू भूलती जाए

जो तू आए, फिर ना जाए

जिस राह तू आए, वो तू भूलती जाए

वहाँ पत्ते गिर जाएँ, बारिश हो जाए

जिस राह तू आए, वो तू भूलती जाए

वहाँ पत्ते गिर जाएँ, बारिश हो जाए